प्रीत नगर: चार माह से सड़क टूटी

अमृतसर| फतेहगढ़ चूड़ियां रोड स्थित स्प्रिंग डेल स्कूल के पास प्रीत नगर में पिछले चार महीने से सड़क टूटी हुई है। जिसकी अभी तक मरम्मत नहीं हुई। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी बनी हुई है। इलाका निवासियों ने बताया कि पिछले चार महीने से उनके इलाके की सड़क को ऐसे ही छोड़ा गया है। यहां तक कि सीवरेज प्रणाली भी खराब है। लेकिन इसे लंबे समय से ठीक न करने के कारण लोगों का सब्र का बांध टूट चुका है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए इसे पहल के आधार पर बनाया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *