प्रीमियम वाइन शॉप का विरोध, कांग्रेस ने सहायक आयुक्त का किया घेराव

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव मोहारा बाइपास की नई प्रीमियम वाइन शॉप का विरोध जारी है। कांग्रेस ने बीते दिनों इसे लेकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद गुरुवार को आबकारी कार्यालय का घेराव किया। जहां शराब दुकान को पूरी तरह बंद करने की बात कही। कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार की अगुवाई में कांग्रेस नेताओं ने आबकारी के सहायक आयुक्त का घेराव किया। कांग्रेसियों ने कहा कि संस्‍कारधानी को शराब की फैक्‍ट्री बनाने का एजेंडा नहीं चलेगा। आए दिन शराब दुकान का विरोध हो रहा है। इसके बावजूद विभाग संवेदनशीलता की बजाए हठधर्मिता दिखा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा कि प्रदर्शन के दौरान विभाग ने शराब दुकान बंद करने की बात कही थी, लेकिन इसे दोबारा शुरु कर दिया गया है। दोहरा रवैया समाज के लिए घातक है। उन्‍होंने कहा कि तत्‍काल दुकान बंद करवाई जाए और दोबारा न खोला जाए। इस दौरान पूर्व महापौर हेमा देशमुख, नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्‍ले, विवेक वासनिक, रूपेश दुबे, कमलजीत सिंह पिंटू, आसिफ अली, सूर्यकांत जैन सहित अन्य नेता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *