प्रीमियर लीग:एवर्टन के गुएये ने साथी खिलाड़ी को थप्पड़ मारा:सोशल मीडिया पर माफी मांगी, एवर्टन ने मैनचेस्टर को 1-0 से हराया

प्रीमियर लीग में सोमवार को ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में मैनचेस्टर यूनाइटेड और एवर्टन के बीच खेले गए मैच में एवर्टन के इद्रिसा गुएये ने अपने ही टीम के माइकल कीन को पास सही से नहीं कलेक्ट करने पर थप्पड़ मार दिया। उन्हें रेड कार्ड दिखाया गया औ टीम को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। हालांकि बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कीन से माफी मांगी। यह मैच एवर्टन ने मैनचेस्टर यूनाइटेड से 1-0 से जीत लिया। एवर्टन से किर्नन ड्यूस्बरी-हॉल ने इकलौता गोल किया। मैच के 13वें मिनट में विवाद
मैच के 13वें मिनट में एवर्टन के पेनल्टी बॉक्स के अंदर गुएये ने कीन को पास दिया, लेकिन कीन ने उसे ठीक से कलेक्ट नहीं कर पाए। इससे गुएये गुस्से में आ गए। इसी दौरान यूनाइटेड के ब्रूनो फर्नांडिस का शॉट बाहर गया और कीन ने गुएये को धक्का दे दिया। जवाब में गुएये ने कीन के चेहरे पर थप्पड़ मार दिया। रेफरी टोनी हैरिंगटन ने तुरंत गुएये को लाल कार्ड दिखा दिया। लीग ने सोशल मीडिया पर बताया कि वीडियो असिस्टेंट रेफरी (VAR)ने इस फैसले की जांच की और पुष्टि की कि यह कीन के चेहरे पर साफ हमला था। गुएये 2008 के बाद पहले खिलाड़ी जिन्हें अपने साथी से लड़ाई के लिए रेड कार्ड मिला हो
ऐसी घटना प्रीमियर लीग में बहुत कम होती है। गुएये 2008 के बाद पहले खिलाड़ी बने जिन्हें अपने ही साथी से लड़ाई के लिए रेड कार्ड मिला। उस समय स्टोक सिटी के रिकार्डो फुलर को एंडी ग्रिफिन से झगड़े के लिए बाहर किया गया था।
29वें मिनट में एवर्टन की ओर से गोल
गएये के बाहर जाने के बाद 10 खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद एवर्टन ने 29वें मिनट में गोल कर बढ़त बना ली। किर्नन ड्यूस्बरी-हॉल ने 18 मीटर से शानदार शॉट मारकर गोल किया। दूसरे हाफ में मैनचेस्टर यूनाइटेड ने मैच पर दबाव बनाया और कुल 25 शॉट लिए, जबकि एवर्टन के सिर्फ 3 शॉट थे। लेकिन एवर्टन की डिफेंस मजबूत रही और उन्होंने जीत बचाई।
गोल करने वाले ड्यूस्बरी-हॉल ने कहा,’यह पागलपन का एक पल था। इसे टाला जा सकता था, लेकिन इद्रिसा ने मैच खत्म होने के बाद हम सब से माफी मांगी। हम इससे आगे बढ़ेंगे। तीन पॉइंट्स मिलने से बहुत खुश हूं।’ गुएये ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी
मैच के बाद गुएये ने टीम से माफी मांगी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा-जो हुआ, वह मेरी पहचान या मेरे मूल्यों को नहीं दर्शाता। भावनाएं ज्यादा हो गईं, लेकिन ऐसा व्यवहार सही नहीं। मैं सुनिश्चित करूंगा कि यह दोबारा न हो।’
मैनचेस्टर यूनाइटेड के कोच रूबेन अमोरिम ने माना,’वे बेहतर टीम थे, चाहे 11 खिलाड़ी हों या 10। पहले मिनट से हमारी टीम में उतनी तीव्रता नहीं थी, इसलिए वे जीत के हकदार हैं। 10 खिलाड़ियों के खिलाफ हमें उन्हें दबाना चाहिए था, लेकिन हम फोकस नहीं कर पाए। हमें और बेहतर करना होगा।’ _______________ स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या गौतम गंभीर की गलतियों का खामियाजा भुगत रहा भारत:सिर्फ 3 स्पेशलिस्ट बैटर, ऑलराउंडर्स बेदम साबित हो रहे; एक्सपर्ट बोले- टेस्ट कोच बदलना चाहिए गुवाहाटी टेस्ट में भारत हार की कगार पर है। साउथ अफ्रीका ने कोलकाता में पहला टेस्ट जीता था, दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। अगर ऐसा हुआ तो गौतम गंभीर की कोचिंग में भारत 13 महीने के अंदर दूसरी बार घरेलू कंडीशन में क्लीन स्वीप हो जाएगा। 2024 में न्यूजीलैंड ने 3-0 से हराया था। पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *