प्री-वेडिंग शूट पड़ा महंगा, दूल्हा-दुल्हन पुलिस चौकी पहुंचे:कोरबा में नई बाइक पेट्रोलिंग शुरू, असामाजिक तत्वों पर भी हुई कार्रवाई

कोरबा में पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए नई बाइक पेट्रोलिंग शुरू की है। इसी दौरान मानिकपुर चौकी क्षेत्र में एक प्री-वेडिंग शूट कर रहे दूल्हा-दुल्हन को पुलिस ने रोककर चौकी ले गई। यह कार्रवाई रविवार देर शाम की गई। जानकारी के अनुसार, मानिकपुर चौकी क्षेत्र के हेलीपैड मैदान में कुछ युवक कार में सवार होकर आग जलाकर प्री-वेडिंग शूट कर रहे थे। बाइक पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें तत्काल रोका और पूछताछ शुरू की। पूछताछ के बाद पुलिस ने होने वाले दूल्हा-दुल्हन को मानिकपुर चौकी ले जाकर आगे की कार्रवाई की बात कही। यातायात नियमों के उल्लंघन में छह बाइक चालकों के खिलाफ कार्रवाई कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जिले में 25 जनवरी से बाइक पेट्रोलिंग शुरू की गई है। रविवार देर शाम छह बाइक पर सवार होकर पेट्रोलिंग टीम रवाना हुई। इस टीम का नेतृत्व कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी खुद बाइक पर सवार होकर कर रहे थे। पेट्रोलिंग टीम घंटाघर स्थित टी-बार भी पहुंची, जहां कुछ दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी। यहां दुकानदारों और सड़क पर खड़े युवकों से पूछताछ कर उन्हें समझाइश दी गई। इसके अलावा, यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे छह बाइक चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। शहर में पेट्रोलिंग, युवक देख भागे मौके से यह बाइक पेट्रोलिंग टीम शहर के सिविल लाइन थाना, मानिकपुर चौकी क्षेत्र, कोतवाली थाना क्षेत्र और सीएसईबी चौकी क्षेत्र में गश्त करने निकली। कई युवक पेट्रोलिंग टीम को देखकर मौके से भाग गए। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि यह पेट्रोलिंग नियमित रूप से जारी रहेगी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। शहर में लगातार मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं और असामाजिक तत्वों का उत्पात बढ़ रहा है। इसे देखते हुए पुलिस ने पेट्रोलिंग बढ़ा दी है और चौक-चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दुकानदारों को भी समय पर दुकानें बंद करने की हिदायत दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *