प्रेमचंद अध्यक्ष, हरीश सचिव रामेश्वर कोषाध्यक्ष चुने गए

भास्कर न्यूज | कवर्धा लायंस क्लब के सत्र 202 -26 के लिए एमजेएफ लायन प्रेमचंद श्रीश्रीमाल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष के चयन के लिए क्लब के वरिष्ठ सदस्यों की 9 सदस्यीय चुनाव समिति बनाई गई थी। इसमें नीरज मनजीत छाबड़ा, सुशीला श्रीश् रीमाल, बीपी गुप्ता, हरीश गांधी, रामेश्वर गुप्ता, आनंद दानी, धनसुख पटेल, अजय टाटिया और डॉ. संगीता चौहान शामिल थे। समिति की बैठक 20 मार्च को हुई थी। इसके बाद 6 अप्रैल को क्लब की मासिक आम बैठक में सभी सदस्यों की सहमति से हरीश गांधी को सचिव, रामेश्वर गुप्ता को कोषाध्यक्ष और आनंदप ्रकाश दानी को प्रथम उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। अन्य पदाधिकारियों का चयन डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस के बाद कार्यकारिणी की बैठक में किया जाएगा। लायंस क्लब का सत्र 1 जुलाई से शुरू होकर अगले वर्ष 30 जून तक चलता है। नए सत्र के लिए मार्च- अप्रैल में ही पदाधिक ारियों का चयन कर लायन इंटरनेशनल को सूचना भेज दी जाती है। नए सत्र में और बेहतर जन सेवा करेगा लायंस क्लब अध्यक्ष चुने जाने के बाद प्रेमचंद ने कहा कि सत्र 2024-25 में क्लब ने प्रभावी सेवाकार्य किए। इनमें सुदूर आदिवासी क्षेत्रों में कंबल और टिफिन बॉक्स वितरण, गोद लिए स्कूलों में पठन सामग्री देना, शिक्षक और महिला सम्मान, पौधरोपण जैसे कार्य शामिल रहे। उन्होंने कहा कि नए सत्र में और बेहतर सेवाकार्य कर क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *