प्रेमानंद महाराज ने नवजोत कौर सिद्धू को दी सीख:बोले-पद का सही उपयोग ही सच्ची भक्ति, यह जरूरी नहीं कि अलग माला लेकर बैठ जाएं

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रेमानंद महाराज से सवाल पूछा कि हम समाज सेवा में सक्रिय हैं। हमें अपने आप में क्या सुधार करना चाहिए, ताकि हम समाज की और बेहतर सेवा कर सकें? इस पर प्रेमानंद महाराज ने उन्हें बड़ी सीख देते हुए कहा कि यह जरूरी नहीं कि अलग से माला लेकर बैठ जाएं, हमें जो पद मिला है, यदि उसका सही और ईमानदार उपयोग समाज के सुख के लिए किया जाए, तो उसका फल कई गुना होकर मिलता है। जो केवल अपने सुख के बारे में सोचता है, यह गलत मार्ग है।
प्रेमानंद महाराज की 4 बड़ी बातें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *