प्रेमिका की मां की हत्या; भागने की फिराक में था आरोपी, पकड़ा गया

भास्कर न्यूज | कवर्धा कवर्धा थाना क्षेत्र में भोरमदेव रोड स्थित शंकर नगर में एक युवक ने अपनी ही प्रेमिका की मां की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। तभी पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे की है। पुलिस के मुताबिक मृतका विंध्या बाई छेदावी (50) भोरमदेव रोड स्थित शंकर नगर की रहने वाली थी। उसकी बेटी गायत्री और आरोपी कासिम खान उर्फ सोनू दोनों रिलेशनशिप में थे। गायत्री की मां विंध्या पैरालिसिस (लकवा) पीड़ित थी, जिसके चलते वह उसकी देखभाल करने उसी की साथ रह रही थी। सोमवार दोपहर आरोपी कासिम नशे में धुत होकर घर घुसा और गायत्री से मारपीट करने लगा। बेटी को बचाने आई मां विंध्या को मार डाला। पति से अलग मायके में रह रही मृतका की बेटी गायत्री अपने पति से अलग होकर मायके में रह रही थी। इसी दौरान उसका प्रेम संबंध आरोपी कासिम खान से हुआ। कासिम अक्सर शराब पीकर प्रेमिका के घर आता और मारपीट करता था। बहरहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *