देवघर के गौरीपुर कोडाडीह गांव में एक प्रेम कहानी का दर्दनाक मोड़ सामने आया है। आशीष कुमार ने अपनी प्रेमिका की शादी के दिन जहर खा लिया। आशीष अपने ही गांव की एक लड़की से प्रेम करता था। बुधवार शाम को जब उस लड़की की किसी अन्य युवक से शादी होने वाली थी, तब आशीष ने यह कदम उठाया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, तो परिवार वालों के पूछने पर उसने जहर खाने की बात स्वीकार की। परिजन तुरंत उसे देवघर सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। डॉक्टर अनिल कुमार के अनुसार, आशीष की स्थिति गंभीर बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की सूचना बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार वालों से पूछताछ कर रही है।


