पिठौरिया थाना क्षेत्र के मौवनाजारा-सिमलबेड़ा के रास्ते पर हुए लुंबा उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए शुक्रवार को आरोपी पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी पत्नी का नाम गीता देवी है। वहीं आरोपी प्रेमी का नाम इरफान अंसारी है, जो कांके स्थित पतराटोली का रहने वाला है। एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि 20 अगस्त को लुंबा उरांव की हत्या कर मौवनाजारा-सिमलबेड़ा के रास्ते पर फेंक दिया था। शव मिलने के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो उसकी पत्नी ही कांड का सूत्रधार निकली। पिठौरिया के राड़हा स्थित मौवनाजारा निवासी गीता देवी का पतराटोली निवासी इरफान अंसारी के साथ पिछले 8 वर्षों से दोनों के बीच अवैध प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लूंबा अक्सर विरोध करता था जिसके बाद उसकी हत्या की प्लानिंग तैयार की गई। 18 महीने से आरोपी गीता अपने प्रेमी के साथ रहती थी। तय प्लानिंग के अनुसार ही गीता अपने पति को बुलाई और फिर उसके प्रेमी साथ अत्यधिक नशा किया। इसके बाद गला घोंट कर हत्या कर दी।


