प्रेमी-प्रेमिका को जिंदा जलाया, जेठ और चाचा-ससुर गिरफ्तार:टापरी से बांधकर लगाई थी आग, प्रेम प्रसंग से थे नाराज

जयपुर के पास मौखमपुरा के बाडोलाव गांव में प्रेमी जोड़े पर पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में महिला के जेठ और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। प्रेमी जोड़े ने अपने बयान में दोनों को नाम लिया था। रात में जब महिला प्रेमी से मिलने जा रही थी, तब दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। मचान (टापरी) पर जब महिला प्रेमी के साथ मौजूद थी तो दोनों को आग के हवाले कर दिया था। कैलाश गुर्जर और सोनी गुर्जर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, एसपी राशि डोगरा रविवार सुबह घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर जली हुई मचान, सामग्री और खेत की फेंसिंग का भी निरीक्षण किया। महिला के पीछे-पीछे गए थे दोनों आरोपी
एसपी राशि डोगरा ने बताया- मामले में महिला के चाचा ससुर बरदीचंद और जेठ गणेश को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि परिवार और पीड़ितों के बयानों से यह सामने आया कि शुक्रवार देर रात 2 बजे सोनी गुर्जर प्रेमी से मिलने खेत पर गई थी। परिवार वालों को इस बात का पता चला तो चाचा ससुर और जेठ पीछे-पीछे गए। सोनी और कैलाश जब टापरी पर बैठे थे तो आरोपियों ने टापरी के साथ दोनों को बांध दिया और आग लगा दी। अपने बयानों में पीड़ितों ने दोनों आरोपियों के नाम बताए हैं। इसके आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। महिला को संपत्ति समझकर अमानवीय कृत्य किया-एसपी
एसपी राशि डोगरा ने कहा कि यह बहुत जघन्य और घिनौना अपराध है। समाज को चिंतन करना चाहिए। महिला को संपत्ति समझकर उसके साथ अमानवीय कृत्य किया गया है। इस मामले में महिला के परिवार को भी आगे आकर बयान देना चाहिए। एक लव मैरिज के चलते दोनों परिवारों में थी रंजिश
कैलाश गुर्जर शादीशुदा है। वहीं सोनी गुर्जर विधवा है। उसके पति की 6 साल पहले एक हादसे में मौत हो गई थी। सोनी के दो बच्चे हैं। बेटा 10 और बेटी 7 साल की है। सोनी के बेटे का बाल विवाह हो चुका है। दोनों परिवारों में रंजिश थी। एक साल पहले सोनी के जेठ के लड़के और कैलाश के भाई की लड़की ने लव मैरिज कर ली थी। इसी वजह से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी। दोनों की हालत गंभीर
SMS हॉस्पिटल में अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। कैलाश 70 फीसदी और सोनी 45 फीसदी से ज्यादा झुलसी हुई है। बर्न वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। ……… घटना से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें जयपुर में प्रेमी-प्रेमिका पर पेट्रोल डालकर आग लगाई:परिवार वालों ने दोनों को एक साथ पकड़ा था, 60% से ज्यादा झुलसे, SMS हॉस्पिटल में भर्ती जयपुर में युवक-युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी। (पूरी खबर पढ़ें…) प्रेमी जोड़े को आग लगाई, उनके परिवारों में पुरानी दुश्मनी:एक साल पहले हुई लव मैरिज वजह; प्रेमी शादीशुदा, प्रेमिका के पति की हो चुकी मौत जयपुर के पास मौखमपुरा के बाडोलाव गांव में प्रेमी जोड़े पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बचाया और पुलिस को सूचना दी (पूरी खबर पढ़ें…) प्रेमी जोड़े को किसने जलाया, दोनों परिवारों की अलग कहानी:मचान पर सो रहे युवक को बांधकर आग लगाई, महिला को बाल पकड़ घसीटा, पेट्रोल डाला जयपुर के पास मौखमपुरा के बाडोलाव गांव में शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे प्रेमी जोड़े पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। (पूरी खबर पढ़ें…)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *