प्रेमी से छुटकारे के लिए तांत्रिक बुलाया…उसने रेप किया:कानपुर में तंत्र-मंत्र क्रिया चल रही थी, तभी पैसे को लेकर विवाद हुआ

कानपुर में प्रेमी से छुटकारा पाने के लिए लड़की ने तंत्र-मंत्र का सहारा लिया। उसने अपने मौसा से कहकर तांत्रिक को बुलाया। बंद कमरे में मौसा और तांत्रिक झाड़ फूंक कर रहे थे। इसी दौरान पैसे को लेकर दोनों में विवाद हो गया। तांत्रिक और मौसा ने मिलकर लड़की से गैंगरेप किया। उससे कहा कि ये तंत्र-मंत्र का हिस्सा है। अगर किसी को बताया तो तुम्हारे माता-पिता की मौत हो जाएगी। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया है। मामला सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। तांत्रिक की उम्र 70 और मौसा की उम्र 67 साल है। अब पढ़िए पूरा मामला… सजेती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली लड़की 2 महीने पहले गांव के ही युवक के साथ भाग गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। एक हफ्ते पहले ही युवती वापस लौटी है। उसने बताया कि युवक ने उस पर तंत्र-मंत्र करा दिया था, इसलिए वह उसके साथ चली गई थी। अब नहीं जाएगी। उसके तंत्र-मंत्र से बचने के लिए उसने तांत्रिक को बुलवाया। झाड़ फूंक के बहाने बारी-बारी से रेप इसके लिए उसने अपने मौसा से कहा। मौसा अपने जानने वाले एक तांत्रिक घाटमपुर के कल्लू को लेकर घर पहुंचा। तांत्रिक ने कमरे में तंत्र-मंत्र शुरू किया। वह युवती पर झाड़ फूंक कर रहा था। इस बीच रुपए को लेकर परिजनों और मौसा के बीच कहा सुनी हो गई। युवती का कहना है कि उसके बाद कमरे में दोनों ने तंत्र-मंत्र करना शुरू कर दिया। वह झाड़ फूक करने लगे। इसी बीच दोनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। बताया कि यह तंत्र-मंत्र का ही हिस्सा है। किसी को बताने से मना किया। कहा कि अगर किसी को बताया तो माता-पिता की मौत हो जाएगी। युवती ने यह बात परिवार को बता दी। परिवार के लोगों ने दोनों को पकड़ लिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे ग्रामीणों ने तांत्रिक और मौसा की पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर सजेती थाना की पुलिस पहुंची। मौसा और तांत्रिक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। युवती ने थाने पहुंच कर मौसा और तांत्रिक के खिलाफ बारी-बारी से दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। युवती को मेडिकल के लिए भेजा है। पुलिस ने मौसा और तांत्रिक का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। अब पुलिस घटना की गहनता से जांच कर रही है। सजेती के थाना प्रभारी अनुज भारती ने बताया- युवती की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मौसा और तांत्रिक को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है। युवती का मेडिकल कराया जा रहा है। घटना की जांच की जा रही है। ———— ये खबर भी पढ़ें बाघ लड़की को खा गया, 3 टुकड़ों में मिला शव:महाराजगंज में मां बेसुध, बोलीं- मुझे भी मार दें, जी कर क्या करूंगी महाराजगंज में 14 साल की लड़की को बाघ खा गया। उसका शव तीन टुकड़ों में मिला। एक हाथ शव से 10 मीटर दूर पड़ा था। पेट का मांस भी बगल में पड़ा था। सीने से मांस और कान गायब थे। शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *