प्रेमी से विवाद के बाद युवती ने नस काटी:सतना में शादी की बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर हुई बहस

सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र की नई बस्ती में सोमवार देर रात एक युवती ने हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार, युवती देर रात अपने प्रेमी अमित कुशवाहा (निवासी ताला) से फोन पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान किसी बात पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद युवती ने आवेश में आकर ब्लेड से अपनी हाथ की नस काट ली।खून से लथपथ देखकर परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। शादी की बात पर हुआ विवाद
युवती ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से अमित के साथ प्रेम संबंध में है और उससे शादी करना चाहती है, लेकिन अमित विवाह के लिए तैयार नहीं है। युवती के अनुसार, रिश्ते में बढ़ते तनाव और असहमति के कारण वह मानसिक दबाव में थी। परिजनों ने यह भी बताया कि छह माह पहले भी युवती ने एक बार हाथ की नस काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था, तब भी परिजनों की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी। उस समय युवती ने पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब अस्पताल में भर्ती युवती ने अपने प्रेमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अभी तक थाने में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *