भरतपुर | भरतपुर स्थित श्री प्रेम प्रकाश मंदिर में दसवां वार्षिकोत्सव का आयोजन 28 जनवरी से शुरू हुआ जो 1 फरवरी तक चलेगा। पहले दिन प्रार्थना, सत्संग एवं ग्रंथ-पाठ से शुभारंभ हुआ। गुरुवार से प्रतिदिन प्रातः प्रार्थना–आरती एवं सायं सत्संग–प्रवचन आयोजित होंगे। 1 फरवरी को पूज्य सद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी भगतप्रकाश जी महाराज का संत मंडल के साथ आगमन, हवन, ध्वजारोहण, सत्संग एवं भंडारा (दोपहर 1 बजे) होगा। सायंकाल सत्संग–आरती के साथ उत्सव का समापन किया जाएगा।


