आबू रोड शहर में एक युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्मदाह का प्रयास किया। युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली, जिसे समय रहते अन्य लोगों ने बुझाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक किशोरी के इलाके में जाकर यह कदम उठाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। युवक को आबू रोड के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि युवक 50 से 60 प्रतिशत तक जल चुका था। उसके हाथ, पैर, पेट और चेहरा भी झुलस गए थे। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।


