प्रेम विवाह के बाद पत्नी के अपहरण का लगाया आरोप:गुना में पत्नी के परिजनों पर मारपीट का आरोप, जनसुनवाई में मामला पहुंचा; मोबाइल, नगदी भी ले गए

जिले के मृगवास क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी के परिजनों पर अपहरण और मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं। युवक ने कंट्रोल रूम में आयोजित जनसुनवाई में आवेदन सौंपकर पत्नी को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है। कुंभराज तहसील के सानई गांव निवासी दिलीप वास्त्री (22), पिता धन्नालाल वास्त्री ने बताया कि उसका प्रेम विवाह 8 नवंबर को आर्य समाज मंदिर, सिरोंज में हुआ था। विवाह के बाद वह पत्नी के साथ भोपाल में रह रहा था। गांव लौटने से पहले उसने 29 दिसंबर को पुलिस से सुरक्षा की मांग करते हुए आवेदन भी दिया था, साथ ही सानई चौकी में भी शिकायत दर्ज कराई थी। युवक के अनुसार गांव आने के कुछ दिन बाद पत्नी के पिता की ओर से धमकियां मिलने लगीं और उसके घर पर कथित तौर पर कब्जा भी कर लिया गया। दिलीप ने आरोप लगाया कि शुक्रवार रात करीब 20 से अधिक लोग उसके घर पहुंचे और जबरन घुसकर उसकी पत्नी को उठा ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। आवेदन में युवक ने मोहन लोधा, गोविंद लोधा, वीरम लोधा और रामलखन लोधा सहित अन्य लोगों के नाम आरोपियों के रूप में बताए हैं। पीड़ित युवक ने प्रशासन से मामले में तत्काल कार्रवाई कर पत्नी को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है। दो मोबाइल और डेढ़ लाख ले गए पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट करने वाले उसके दो मोबाइल, 1.45 लाख रुपए नगदी भी ले गए। युवक ने जनसुनवाई में आवेदन देकर पत्नी को वापस दिलाने की मांग की है। वहीं इस मामले में SP अंकित सोनी ने कहा कि मामले की जांच के लिए निर्देशित किया है। जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *