दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्वर्गीय रमेशचंद्र अग्रवाल का 81वां जन्म दिवस शनिवार को ‘प्रेरणा दिवस’ रूप में और सेवाभाव से मनाया गया। इस अवसर पर देश के 210 शहरों में कुल 252 स्वैच्छिक रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों, और युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। इसी कड़ी में, झुंझुनूं के राजकीय भगवान दास खेतान अस्पताल के ब्लड बैंक में भी एक विशेष रक्तदान शिविर लगाया गया। यह शिविर मुख्य रूप से गर्भवती महिलाओं, नवजातों, और अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें कुल 61 यूनिट रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया गया। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया गया शिविर के दौरान, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव (एडीजे) डॉ. महेंद्र सोलंकी, जिला उपभोक्ता वाद विवाद प्रतितोष आयोग के चेयरमैन मनोज मील, पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू, और होम्योपैथी विभाग के उपनिदेशक डॉ. रमेश यादव ने उपस्थित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनके इस मानवीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया। 60वीं बार रक्तदान कर संजय पारीक ने बनाया रिकॉर्ड, राधिका ने पहली बार किया दान रक्तदान शिविर में कई ऐसे लोग शामिल हुए, जिन्होंने बार-बार रक्तदान करके समाज के सामने मिसाल पेश की है। निवर्तमान पार्षद संजय पारीक ने अपनी 60वीं बार रक्तदान करके एक महत्वपूर्ण कीर्तिमान स्थापित किया। वहीं, राधिका व्यास पुत्री मनोज व्यास ने मानवता की सेवा के लिए प्रेरित होकर अपने जीवन में पहली बार रक्तदान किया। इनके अलावा, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष विकास आल्हा ने 27वीं बार तथा निवर्तमान पार्षद अशोक प्रजापत ने 29वीं बार रक्तदान कर अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। रक्तदान करने वाले प्रमुख नाम शिविर में पवन आलड़िया, इब्राहिम खान, संदीप गोयल, पंकज टेलर, हर्षित, मोहम्मद यूसुफ, सुदेश खींचड़, सुनील कालिया, मुबारिक, सुरेंद्र, खुशवंत, अरबाज, सैफ अली, अरशाद, आसिफ, नावेद, मनोज, गणेश कुमार, मोहम्मद यूनुस, कृष्ण शर्मा, मोहम्मद मुसईफ, मोहम्मद समीर, प्रमोद कुमार, अभिषेक सिंह, जाहिद सिद्दीकी, रोशन लाल, अनिल कुमार, संदीप वालिया, गोपाल सिंह, बजरंग, संदीप गोयल, अनूप, विक्रम सिंह, जितेंद्र कुमार, कृष्ण, आयुष, सलमान खान, मोतीलाल योगी, पंकज, सुरेश कुमार टेलर, अविनाश शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, रौनक पुरोहित आदि सहित बड़ी संख्या में लोगों ने जीवनदान के इस महायज्ञ में अपना योगदान दिया। संगठनों ने किया सहयोग इस पुनीत कार्य में अनेक सामाजिक और स्वयंसेवी संगठनों ने सक्रिय सहयोग दिया। इनमें ग्रामीण प्रतिभा तलाश और कॅरियर सेमिनार संस्थान, मुस्लिम वेलफेयर फ्रंट, अंतरराष्ट्रीय विश्व हिन्दू परिषद, यूथ कांग्रेस, एसएफआई, युवा मंच बाकरा, एससी, एसटी, ओबीसी कर्मचारी अधिकारी संयुक्त महासंघ, आवाम ग्रुप, गौ-संवर्धन सेवा संस्थान, पारीक समाज सेवा समिति, कुमावत महासभा सहित अन्य संगठनों का सहयोग सराहनीय रहा। ये रहे मौजूद रक्तदान शिविर के सफल आयोजन में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. सिद्धार्थ शर्मा, डॉ. नावेद, डॉ. विजय झाझड़िया, फिजिशियन डॉ. संदीप नेमीवाल, डॉ. सोनू धायल, आवाम ग्रुप के सीताराम बास बुडाना, एससी-एसटी ओबीसी कर्मचारी अधिकारी संयुक्त महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश देवठिया, टीए श्याम सुंदर शर्मा, अश्विनी कुमार जांगिड़, संदीप पूनियां, हिमांशु मील, काउंसलर अनुपमा, वीरेंद्र कुमार, दीपक सैनी, संजय कुमार, नरेश कुमार, विजय हिंद जालिमपुरिया, कुलदीप भांबू, एसएफआई के अमित सिंह, गौ संवर्धन सेवा संस्थान के कपिल कुमार समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


