प्रेरणा दिवस पर रतलाम में 45 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान:अश्विन ने 150वीं बार डोनेट किया, भास्कर परिवार और अन्य दाताओं ने भी भाग लिया

दैनिक भास्कर समूह के चेयरमैन स्व. रमेशचंद्र अग्रवाल का जन्म दिवस शनिवार को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। प्रेरणा दिवस को लेकर रतलाम में मानव सेवा समिति ‘रक्त केंद्र’ पर रक्तदान शिविर लगाया। 45 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर की शुरुआत सुबह 10 बजे से हुई। सबसे पहले शिक्षिका व आनंद विभाग की जिला समन्वयक सीमा अग्निनहोत्री ने रक्तदान किया। इसके बाद रक्तदाताओं का सिलसिला शुरू हो गया। अश्विन शर्मा ने अपना 150वां रक्तदान किया। महेंद्रसिंह भाटी, रितेश कुमार, मोहम्मद आसिफ खान, सूबेदार गोपाल राजपुरोहित, खुशी चौहान, आदित्य क्षोत्रिय, भास्कर परिवार समेत अन्य ने रक्तदान किया। मानव सेवा समिति ‘रक्त केंद्र’ के सहयोग से हुए एकत्रित हुए रक्त को जरूरतमंदों को दिया जा सके। दैनिक भास्कर की ओर से रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट किट और प्रमाण पत्र दिया गया। मानव सेवा समिति ‘रक्त केंद्र’ के अध्यक्ष सुरेशचंद्र अग्रवाल (रस्सी वाला), रक्त केंद्र के पूर्व अध्यक्ष गोविंद काकानी, डॉ. इंदरमल मेहता की उपस्थित में हुए रक्तदान के दौरान समिति की ओर से भी प्रमाण-पत्र दिए गए। इस दौरान मानव सेवा समिति ‘रक्त केंद्र’ का स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *