प्रॉपर्टी कारोबारियों ने एनओसी से जुड़ी दिक्कतों से अवगत कराया

भास्कर न्यूज | जालंधर सोमवार को प्रॉपर्टी डीलर एसोसिएशन की एनओसी से जुड़ी दिक्कतों के संबंध में बैठक की। प्रॉपर्टी कारोबारियों ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार को चार साल हो चुके हैं, लेकिन अब तक प्रॉपर्टी कारोबार के लिए कोई नई पॉलिसी नहीं बनी है। इस कारण प्रॉपर्टी कारोबारी काफी परेशान हैं। एसोसिएशन के प्रधान मेजर सिंह के नेतृत्व में हुई बैठक में कारोबारियों ने कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत धीर व अन्य अधिकारियों को समस्या को लेकर अवगत करवाया। इस दौरान मेजर सिंह ने कहा कि भले ही सरकार ने रजिस्ट्री के समय एनओसी की शर्त को खत्म कर दिया हो, लेकिन नक्शा पास करवाने और अन्य कामों के लिए एनओसी की आवश्यकता अब भी बनी हुई है। पुडा और निगम, दोनों ही विभागों के अधिकारी एनओसी देने में बहुत देरी करते हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी राजस्व को नुकसान हो रहा है और रजिस्ट्री की संख्या भी कम हो गई हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक एनओसी से संबंधित कोई स्पष्ट नीति नहीं बनती, तब तक पिछली पॉलिसी की समय सीमा बढ़ाई जाए। मीटिंग में भूपेंद्र सिंह भिंदा, प्रिंस, रविंदर भगत, इंद्र जोत सिंह, सतीश चड्ढा, लक्खा सिंह, नरेश वालिया आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *