प्रॉपर्टी कारोबारी से निवेश के नाम पर 8.50 लाख हड़पे:मुनाफा होने का झांसा देकर व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, मोबाइल में एप्लीकेशन डाउनलोड करवाई

अजमेर में एक प्रॉपर्टी कारोबारी से साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पीड़ित ने साइबर ठगों पर शेयर मार्केट में निवेश कर मुनाफा होने का झांसा देकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 850000 हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित की ओर से मामले की शिकायत साइबर थाने में दी गई। पुलिस मामले में जांच में जुटी है। साइबर थाना पुलिस के अनुसार वैशाली नगर निवासी प्रॉपर्टी कारोबारी हितेश कुमार साहू ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीड़ित ने शिकायत देकर बताया कि दिसंबर 2025 में उसके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप मैसेज आया था। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने अपने आप को RB शेयर मार्केट का एडवाइजर बताया था। बाद में उसे अपनी कंपनी में शेयर मार्केट में निवेश करने पर अच्छा था मुनाफा होने का झांसा दिया गया। लिंक भेज कर एप्लीकेशन डाउनलो डकरवाई पीड़ित ने बताया कि बाद में उसे अपने एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। जहां पर कई और लोग भी जुड़े हुए थे। लिंक भेज कर मोबाइल पर एप्लीकेशन डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया और पैसे इन्वेस्ट करवाए गए। इसके बाद उसने अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए 850000 इन्वेस्ट किए थे। एप्लीकेशन में उसे मुनाफा जोड़कर करीब 51 लाख रुपए दिखाए गए थे। जब उसने वह राशि विड्रोल करना चाहे तो नगदी विड्रोल नहीं हुई। उसने कंपनी का मोबाइल नंबर निकाल कर संपर्क किया तो कंपनी ने एप्लीकेशन के लिए मना कर दिया। साइबर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *