प्रॉपर्टी के लालच में बड़े भाई को मार डाला:गोरखपुर में नदी किनारे रेत में दफना दी लाश, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोरखपुर में जमीन बेचने पर छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले उसे शराब पिलाई, बड़ा भाई जब नशे में हो गया तो नदी के किनारे ले जाकर मार डाला। लाश को वहीं रेत में गाड़ दिया। जानवरों ने जब लाश को नोचना शुरू किया तो वह रेत से बाहर नजर आने लगी। इस पर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस मामले में फूफा भीटिया निवासी रमाशंकर ने केस दर्ज कराया था। वहीं हत्या करने के बाद छोटू घर से फरार था। इस पर पुलिस का शक उस पर गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। सहजनवा थानाक्षेत्र के सिसई के पास 9 दिसंबर को तिलौरा निवासी स्व. ब्रह्मदेव दूबे के बड़े बेटे सोनू दूबे की लाश मिली थी। वह 35 वर्ष का था। पकड़े जाने के बाद जुर्म कबूल करते हुए छोटे भाई छोटू दूबे ने बताया कि बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी। माता-पिता की मौत के बाद दोनों के हिस्से में बराबर जमीन आयी थी। भाई अपने हिस्से की बेच रहा था जमीन इसमें से पांच बीघा जमीन सड़क पर थी। सोनू अपने हिस्से की जमीन बेच रहा था। कुछ दिन पहले ही उसने चार डिसमिल जमीन बेची थी। जो पैसा मिला था, उसे उसने खर्च कर दिया। छोटे ीााई को लगा कि वह इसी तरह अपनी पूरी जमीन बेच देगा। इसके बाद उसने एक योजना बनाई। सोचा कि बड़े भाई को मार देगा तो उसकी प्रापर्टी भाई होने के नाते उसके नाम हो जाएगी। सोनू अपनी बुआ के यहां रहता था। छोटू उसके पास गया। उसे बताया कि किसी को पैसा देना है। सोनू को लेकर 7 दिसंबर को वह घर के लिए निकला लेकिन रास्ते में चकराव के पास शराब भट्‌ठी पर उसे खूब शराब पिलाई। नशे की हालत में राप्ती नदी के किनारे ले गया और सिर पर पत्थर से मारकर हत्या कर दी। उसका मोबाइल राप्ती नदी में फेंक दिया। जल्दी-जल्दी में शव को रेत में ही गाड़ दिया। घर से फरार होने के चलते पुलिस को हुआ शक हत्या करने के बाद छोटू घर से फरार हो गया। जांच में जुटी पुलिस ने जब शव की पहचान होने के दिन से ही छोटे भाई को फरार पाया तो उसपर शक करना शुरू कर दिया। इस मामले में मृतक के फूफा भीटिया निवासी रमाशंकर ने केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर छोटू दूबे को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो उसने पूरी बात बता दी। एसपी नार्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रापर्टी की लालच में छोटे भाई ने ही अपने बड़े भाई की हत्या की थी। जांच में यह बात सामने आयी। आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी। जिससे वह अपने हिस्से की जमीन बेच रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *