प्रॉपर्टी टैक्स जमा कराने के लिए आज और कल दो दिन सुविधा केंद्र खुलेंगे

लुधियाना| राज्य सरकार द्वारा पहले जारी की गई वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) नीति के तहत 31 अगस्त 2025 तक बिना ब्याज और जुर्माने के बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने का आखिरी दिन है। नगर निगम के सुविधा केंद्र शनिवार 30 अगस्त और रविवार 31 अगस्त को भी कार्य समय के दौरान खुले रहेंगे। अधिकारियों ने बताया कि यदि संपत्ति मालिक प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान करने में असफल रहता है, तो निगम द्वारा 20 प्रतिशत जुर्माना और बकाया राशि पर 18 प्रतिशत वार्षिक ब्याज लगाया जाता है। ओटीएस स्कीम के तहत निवासी अब 31 अगस्त 2025 तक बिना किसी जुर्माने या ब्याज के बकाया टैक्स जमा करवा सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *