एनएचएम की समीक्षा बैठक में एक्शन में दिखे स्वास्थ्य मंत्री राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सख्त तेवर दिखाए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इमरजेंसी सेवा के दायरे में आता है। ऐसे में किसी भी स्तर की सुस्ती या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को हुई बैठक में झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड की पुरानी योजनाओं की धीमी प्रगति को देखते हुए मंत्री ने जीएम प्रोक्योरमेंट नील रंजन सिंह को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा-जो काम नहीं करेगा, वह विभाग में नहीं रहेगा। डॉ. इरफान ने दैनिक भास्कर से कहा कि जीएम प्रोक्योरमेंट नील रंजन सिंह हर काम को लटका रहे थे। कई ऐसे हैं, जिनमें 2022 से शुरू काम अबतक पूरे नहीं हुए हैं। वे सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए। इसलिए एक्शन लेना पड़ा। -शेष पेज 13 पर गैर-तकनीकी पदों में नियुक्ति पर कार्य अनुभव की अनिवार्यता खत्म होगी: स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की भर्ती प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने निर्देश दिया कि गैर-तकनीकी पदों पर कार्य अनुभव की अनिवार्यता हटाई जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा राज्य के युवाओं को अवसर मिल सके। 5500 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए।


