प्रोजेक्ट इख्तियार… मूक बधिर स्कूल में 181 पौधे और गुरुघर में ‘पौधों का लंगर’ लगाया

इनरव्हील क्लब ऑफ जालंधर द्वारा इंदरकिरण की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट इख्तियार के अंतर्गत पौधारोपण अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधे लगाकर और वितरित कर पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देना था। मूक-बधिर विद्यालय में कुल 181 फलदार, पुष्पदार और छायादार पौधे लगाए गए। गुरुद्वारा श्री गुरु अमरदास जी डिफेंस कालोनी में “पौधों का लंगर’ आयोजित किया। यहां संगत के बीच औषधीय, फलदार, पुष्पदार और छायादार किस्मों के 175 पौधे वितरित किए गए। अपनी पर्यावरण-अनुकूल पहल को आगे बढ़ाते हुए, जालंधर स्थित बिजली बोर्ड परिसर में 25 पौधे लगाए गए। इसके परियोजना निदेशक डॉ. हरजिंदर कौर रहीं। गुरुद्वारा साहिब में पौधा बांटते क्लब के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *