प्रोजेक्ट ‘उम्मीद’ के तहत महिला सशक्तिकरण की नई पहल:स्फेरूल फाउंडेशन ने 30 महिला उद्यमियों को दिया व्यवसाय शुरू करने का मौका

स्फेरूल फाउंडेशन ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रोजेक्ट ‘उम्मीद’ के तहत 30 नए महिला व्यवसायों की शुरुआत की । कार्यक्रम में फेडबैंक के वित्तीय सहयोग से यह पहल की गई।परियोजना का मुख्य लक्ष्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। यह कार्यक्रम न केवल नए व्यवसाय शुरू करने में मदद करता है, बल्कि मौजूदा महिला उद्यमियों के व्यवसाय को विस्तार करने में भी सहायता प्रदान करता है। कार्यक्रम में परियोजना प्रबंधक सागर मानकर, चंद्रशेखर भावरिया और शांता चौधरी ने विशेष रूप से भाग लिया। मानकर ने कहा कि फाउंडेशन महिलाओं के उद्यमिता सपनों को साकार करने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगा। इस अवसर पर सभी महिला उद्यमियों ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए स्फेरूल फाउंडेशन और फेडबैंक का आभार व्यक्त किया। यह पहल महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *