प्लांट साइट पुलिस ने बड़ी वारदात को टाला, 5 हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार

राउरकेला | राउरकेला में प्लांट साइट थाना पुलिस ने 29 और 30 जनवरी की रात गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए डकैती की योजना बना रहे पांच हथियारबंद आरोपियों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक एन. दलई और उनकी टीम नियमित गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर रेलवे कॉलोनी के छोटा पार्क इलाके में पहुंची। पुलिस ने प्रिंस राव उर्फ पिंचू, बी. सूर्य उर्फ चिंटू राव, सचिन प्रसाद उर्फ पोता, अमन साव और नारायण साहू उर्फ गोरखा को संदिग्ध अवस्था में पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के पास तलवार, भुजाली और लोहे की छड़ें बरामद हुईं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये लोग राहगीरों, स्थानीय निवासियों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर डकैती करने वाले थे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी आपराधिक वारदात टल गई और संभावित जान-माल के नुकसान से बचाव हुआ। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *