भास्कर न्यूज |लुधियाना प्लाट पर कब्जा करने और चोरी के मामले में गांव भुभाना निवासी मंजीत सिंह ने थाना सदर में तीन लोगों के खिलाफ प्लाट पर कब्जा करने, मारपीट और चोरी करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने मामले में सुरिंदर कुमार सग्गू पुत्र राकेश कुमार सग्गू, नीलम सग्गू और रोहित सग्गू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता मंजीत सिंह ने बताया कि उनकी पत्नी परमजीत कौर के नाम एक प्लांट धांधरा रोड पर स्थित है। आरोप है कि उक्त तीनों आरोपियों ने प्लाट पर कब्जा करने की नीयत से वहां आकर उनके साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके अलावा प्लाट में रखा कुछ सामान भी उठा ले गए। जांच अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया, फ़िलहाल केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश जारी है।


