प्लॉटों में कूड़े के ढेर, टूटी सड़कें और मैनहोल के ढक्कनों से लोग परेशान

भास्कर न्यूज | जालंधर तिलक नगर रोड से काला संघिया, वडाला, घासमंडी सहित दर्जनों कॉलोनियों को जोड़ने वाली सड़क का बुरा हाल है। करीब 2.50 किलोमीटर की यह सड़क जिसे बने हुए 2 वर्ष हो चुका है। सड़क पर गड्ढों से लोग परेशान है, इन दिनों बरसात के मौसम में सड़क की साइडों से मिट्टी निकल चुकी है जिससे बड़ा हादसा होने का डर बना हुआ है। सड़क के आस-पास जंगली घास-बूटी ने परेशानी बढ़ाई है। यह पूरा एरिया वार्ड नंबर 40 में आता है। इसी रोड से होते हुए राहगीर गांव वडाला, घासमंडी, कादियां, काला संघिया की तरफ जाते है। यही रास्ते दर्जनों कॉलोनियों को आपस में जोड़ता है लेकिन पिछले 1 साल में यह सड़क लगातार खराब हो चुकी है। लेकिन बावजूद इसके सड़क के आस-पास सफाई नहीं करवाई गई। जबकि रोजाना सुबह-शाम दयोल नगर, उदय नगर, तिलक नगर, गीता कॉलोनी व गुरमेहर एनक्लेव के निवासी इसी रोड पर सैर करते है क्योंकि सड़क के पास बाग होने के चलते यह रोड सैरगाह के लिए भी जानी जाती है। वार्ड के अंदर जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए है। इसी सड़क के दोनों तरफ अवैध डंप बन चुके है जबकि वार्ड के अंदर कई खाली प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हुए है, जिससे आनेवाली बदबू से इलाका निवासी परेशान है। पिछले दिनों प्रशासन ने कूड़े के ढेर लगे होने के चलते इलाके के कई प्लॉटों में नोटिस तक चिपकाए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इलाका निवासियों की तरफ से कूड़े की समस्या को लेकर लगातार जिला प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायतें की जा रही हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *