प्लॉट का लालच देकर दोस्तों से पत्नी का मर्डर करवाया:छतरपुर में पति सहित चार गिरफ्तार; पारिवारिक कलह से परेशान था

छतरपुर जिले के सिविल लाइन पुलिस ने गुरुवार को सिंचाई कॉलोनी निवासी कोमल यादव हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने कोमल के पति दशरथ यादव सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल बाइक और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की गई है। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि सिंचाई कॉलोनी निवासी कोमल यादव की मृत्यु की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाने में मर्ग कायम किया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाकर हत्या करना सामने आया। इसके बाद भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों से पूछताछ की। साक्ष्यों और सूचनाओं के आधार पर यह सामने आया कि पारिवारिक कलह के चलते कोमल के पति दशरथ यादव ने अपनी पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। साथियों को प्लॉट का लालच देकर हत्या करवाई
दशरथ ने अपने साथियों को प्लॉट का लालच देकर कोमल की हत्या करवाई। दशरथ यादव पहले भी मारपीट और एससी-एसटी एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों में कोमल का पति दशरथ यादव (पिता रतिराम यादव, निवासी सिंचाई कॉलोनी, छतरपुर), अर्जुन श्रीवास (पिता नंदू श्रीवास, निवासी ग्राम बसारी), आशीष विश्वकर्मा (पिता देशराज, निवासी ग्राम दौनी) और आरती (पत्नी आशीष विश्वकर्मा, निवासी ग्राम दौनी) शामिल हैं। आशीष और आरती वर्तमान में टीपी नगर, छतरपुर में रहते हैं। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह, जितेंद्र सोनी, नेहा गुर्जर, मदन मोहन दुबे, राजीव मिश्रा, वीरेंद्र और धीरेंद्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *