प्लॉट का विवाद:विरोध करने पर धमकाया, केस दर्ज

लुधियाना| बीआरएस नगर के प्लॉट नंबर 50-ए को लेकर उस वक्त हंगामे की स्थिति बन गई जब 18 जुलाई को दो युवक जबरन कब्जा करने की नीयत से पहुंच गए। आरोप है कि एक कार (PB-10-FT6758) में सवार व्यक्ति अपने साथी के साथ वहां आया और पहले से लगे ताले को तोड़कर नया ताला लगाने की कोशिश करने लगा। प्लॉट की देखरेख कर रहे सुरेंद्र ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों से कहासुनी हो गई। इसी दौरान सुरेंद्र को जान से मारने की धमकी भी दी ग ई। जब सुरेंद्र ने पुलिस को बुलाने की बात कही, तो दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सुरेंद्र ने बताया कि वह जगमोहन कंपनी का कर्मचारी है और रोजाना प्लॉट की जांच के लिए आता है। घटना की जानकारी मिलने पर थाना सराभा नगर से जांच अधिकारी जगजीत सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार नंबर की पहचान कर PB-10-FT6758 के मालिक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *