भास्कर न्यूज | अमृतसर गांव सांघना सुएवाली हवेलियां में 5 साल में 48.07 लाख रुपए जारी हुए, फंड दुरुपयोग व 25 हजार रुपए रिश्वत और पंचायत मेंबर के जाली साइन की शिकायत मामले में डीसी के आदेश पर जांच शुरू हो गई है। डिस्ट्रिक डवलपमेंट पंचायत अफसर (डीडीपीओ) ने निगरान इंजीनियर से तकनीक असेसमेंट रिपोर्ट 2 जून को सुबह 10 बजे तक तलब की है। डीडीपीओ ने बीडीपीओ को बीते 21 मार्च को लैटर लिखकर रिपोर्ट 22 मार्च की सुबह 10 बजे तक तलब की थी। 25 मार्च को दूसरा लैटर लिख 28 मार्च को सौंपने को कहा था। दरअसल, गांव के निवासी परगट सिंह ने बीते 16 दिसंबर 2024 को शिकायत दी थी कि 2018 से 2024 तक जो मता पास कराया गया उसमें तत्कालीन पंचायत मेंबर उनकी पत्नी सरबजीत कौर थीं, जिनके जाली साइन कराए गए हैं। इसके पहले फंड दुरुपयोग मामले में गांव के ही कुछ लोगों ने बीते 21 अक्टूबर 2024 को शिकायत डीडीपीओ को फिर बीते 10 अक्टूबर दिसंबर 2024 को डीडीपीओ के अलावा डीसी को भी भेजी गई थी। सितंबर 2024 से आरटीआई के जरिए जवाब मांग रहे लेकिन जानकारी नहीं दी जा रही है। ^शिकायत मामले को चेक करवाएंगी। संबंधित अफसर को जल्द रिपोर्ट फाइनल कर भेजने का निर्देश दिया जाएगा। बनती विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -“साक्षी साहनी, डीसी ^जो भी ग्रांट आई है, वह सारे रकम खर्च किए गए हैं। डीडीपीओ ने क्या रिपोर्ट मंगवाई है, देखनी पड़ेगी। – बिक्रमजीत सिंह, बीडीपीओ, अटारी ^मामले में निगरान इंजीनियर पंचायत विभाग को जांच कर रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा है। – संदीप मल्होत्रा, डीडीपीओ एडवोकेट पीसी शर्मा ने बताया कि गलियां-नालियां बनाने पर 1.60 लाख रुपए तो पंजाब निर्माण प्रोग्राम से कंस्ट्रक्शन रास्ता बाजार स्वर्ण सिंह टू बलराज हाउस और बलराज सिंह टू तलबीर सिंह हाउस, लिंक रोड सुबेग सिंह हाउस पर 5 लाख रुपए, 15वें वित्त कमीशन अनटाइड से रास्ता-नाला गली व अन्य पर 4,07,829 रुपए, 15वें वित्त कमीशन टाइड से सेनिटेशन और ड्राइंग वाटर 5,39,950 रुपए, 15वें वित्त कमीशन अनटाइड रास्ता बनाने पर 5 लाख, 15वें वित्त कमीशन टाइड से रास्त बनाने पर 5 लाख जारी हुआ। लेकिन कितनी रकम कहां खर्च की गई, कोई ब्योरा नहीं है। सरपंच ग्राम पंचायत आबादी सुएवाली हवेलियां, पंचायत सेक्रेटरी, जेई-बीडीपीओ अटारी की तरफ से प्राप्त फंडों का गबन करके 25 हजार रिश्वत लेने की शिकायत एडवोकेट पीसी शर्मा से बीते 18 मार्च को मिली है। शिकायत की कापी भेजकर लिखा जाता है कि गांव की तरफ से करवाए गए विकास कामों की गिनती करके तकनीकी असेसमेंट रिपोर्ट 2 जून को सुबह 10 तक दफ्तर को भेजी जाए।


