फंदे पर लटका मिला ड्राइवर का शव:ठेकेदार की चलाता था गाड़ी, परिजनों सबसे पहले देखी लाश

बालाघाट के भरवेली में राजकुमार कावरे (41) का शव आज सुबह उनके घर में फांसी पर लटका मिला। राजकुमार ने आत्महत्या क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजन श्यामलाल कावरे ने बताया कि सुबह राजकुमार का शव फांसी पर लटका हुआ देखा गया था। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। भरवेली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया और फिर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की जांच जारी है। जानकारी के अनुसार, राजकुमार ठेकेदार राधे पटेल के यहां वाहन चालक के रूप में काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं। लगभग एक माह पहले, 11 नवंबर को राजकुमार के भाई सुरेश का शव भी रेलवे ट्रैक पर मिला था। राजकुमार का शव भी मंगलवार को ही मिला है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *