फंदे से लटकता हुआ महिला का शव मिला

खड़गपुर| पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत केशियारी थाना के आमतला इलाके में एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उसका शव पुलिस ने एक कमरे से फंदे से लटकते हुए अवस्था में बरामद किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका का नाम डॉली पात्र (32) है। वह केशियारी के गगनेश्वर के बेलूर इलाके की निवासी थी। काम के सिलसिले में वह आमतला इलाके में रहती थी। स्थानीय लोगों ने सर्वप्रथम शव को कमरे में फंदे से लटकते हुये देखा था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज घटना की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *