फगवाड़ा में आप नेता दलजीत के घर 25 राउंड फायरिंग:SC कमिशन के चेयरमैन पहुंचे, एसपी कपूरथला से की बात; 3 को राउंडअप किया

आम आदमी पार्टी के नेता दलजीत राजू पर फायरिंग के मामले में पंजाब सरकार की ओर से एससी कमिशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ओर से उनकी डयूटी लगाई गई है। पंजाब सरकार उनके साथ है। पुलिस ने अब तक क्या कार्रवाई की, यह जानकारी लेने के लिए SC कमिशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी उनके निवास पर SSP कपूरथला से बात की। उन्होंने कहा पुलिस की टीमें जांच में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया इस मामले में FIR कर ली गई। जल्द ही पुलिस उनको पकड़ने में कामयाब होगी। शक के आधार पर तीन को राउंडअप किया गया है एससी कमिशन के चेयरमैन ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। उन्होंने बताया कि यह राणा काला गैंग हरियाणा का है। पुलिस ने शक के आधार पर हरियाणा के तीन लोगों को राउंड पर ​लिया किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार दलजीत राजू के परिवार के साथ खड़ी है। गढ़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से एसएसपी कपूरथला को सख्त हिदायत है। जल्द हमलावरों को पकड़ा जाएगा। सिलसिलेवार से जानें.. क्या है पूरा मामला… 45 बोर के पिस्टल से फायरिंग: फगवाड़ा में शनिवार रात लगभग 1 बजे AAP नेता दलजीत राजू के घर 45 बोर के पिस्टल से 25 राउंड फायरिंग हुई। दरवाजे के शीशे पर बड़े-बड़े छेद हो गए। गोलियों के खोल पुलिस को मिले हैैं।
वारदात CCTV में कैदः वारदात CCTV कैमरों में कैद हुई है, जिसमें हमलावरों को लगातार गोलियां चलाते और दोबारा मैगजीन लोड करते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि यह फायरिंग 45 बोर के पिस्टल से की गई है।
हमलावर जाते-जाते पर्चियां फेंककर गएः हमलावरों ने जाते-जाते चार कागज के टुकड़े फेंके, जिन पर राणा काला गैंग और 5 करोड़ रुपए लिखा हुआ था। पुलिस ने सभी सबूत अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिए हैं कौन हैं दलजीत राजू? दलजीत राजू फगवाड़ा की राजनीति में एक प्रभावशाली चेहरा माने जाते हैं। वह पहले कांग्रेस से जुड़े थे। वह जिला कपूरथला के प्रधान भी रह चुके हैं। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के नजदीकी माने जाते हैं। वह सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल के भी बेहद करीबी बताए जाते हैं। दलीजत फगवाड़ा देहात कांग्रेस के प्रधान भी रह चुके हैं। उनका फगवाड़ा के 91 गांवों बहुत रसूख रखते है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *