फगवाड़ा में कैंटर-ट्रक की टक्कर, ड्राइवर गंभीर घायल:नेशनल हाईवे पर हादसा, आगे चल रहे वाहन के अचानक लगे ब्रेक

कपूरथला जिले के फगवाड़ा में नेशनल हाईवे पर एक कैंटर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद सिटी फगवाड़ा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पानीपत से जालंधर जा रहा था घायल ड्राइवर की पहचान फिल्लौर के गांव गन्ना के सुखमिंदर कुमार के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान सुखमिंदर कुमार ने बताया कि वह अपनी कैंटर गाड़ी में पानीपत से जालंधर की ओर जा रहा था।सुखमिंदर के अनुसार, जब वह फगवाड़ा के पास पहुंचा, तो आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे उसका कैंटर सीधे ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराया और हादसा हो गया। ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी टक्कर के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश भी शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *