फगवाड़ा में क्वालिटी काउंसिल के दो अधिकारी गिरफ्तार:स्वच्छ सर्वेक्षण में अच्छी रैंकिंग के लिए मांगी रिश्वत, बोले- 50% वरिष्ठ अधिकारियों को देंगे

फगवाड़ा नगर निगम में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के लिए आए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया के दो अधिकारियों को रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। निगम कमिश्नर डॉ. अक्षिता गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। रवि और गुलशन नाम के ये अधिकारी वाटर और जीएफसी स्टार रेटिंग का वेरिफिकेशन करने आए थे। सर्वेक्षण के तीसरे दिन 24 मार्च को रवि ने निगम अधिकारियों से रिश्वत की मांग की। उसने कहा कि इस रकम का 50% उनके वरिष्ठ अधिकारियों को दिया जाएगा। अधिकारी बोला- नगर निगम को कम अंक देगा
निगम अधिकारियों ने जब रिश्वत देने से मना कर दिया, तो रवि ने धमकी दी कि वह नगर निगम को कम अंक देगा। उसने यह भी कहा कि उसके पास रैंकिंग के लिए अंक देने का पूरा अधिकार है। इससे फगवाड़ा की स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में रैंकिंग प्रभावित हो सकती थी। निगम अधिकारियों ने दोनों कर्मचारियों का वीडियो बना लिया और मामला कमिश्नर के संज्ञान में लाया। डॉ. गुप्ता ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने दोनों आरोपी अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। थाना सिटी फगवाड़ा के एसएचओ गौरव धीर ने नगर निगम की ओर से मामले की शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने दोनों की गिरफ्तारी की भी पुष्टि की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *