फगवाड़ा में ट्रैक्टर की टक्कर से नाबालिग की मौत:युवक गंभीर, पंचायत सदस्य ने लगाया अवैध माइनिंग पर कार्रवाई न करने का आरोप

फगवाड़ा के गांव दादूवाल में शनिवार रात एक बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 15 वर्षीय नाबालिग की मौत हो गई। हादसे में एक 18 साल का युवक घायल हो गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव के पंचायत सदस्य दविंदर ने इस घटना के लिए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रात भर अवैध माइनिंग से जुड़ी ट्रैक्टर ट्रालियां गलियों से निकलती हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। बताया जा रहा था कि दादूवाल निवासी 18 साल के सुरजीत, 15 साल के वरुण के साथ आ रहा था। तभी ट्रैक्टर ट्राली से उसकी टक्कर हो गई। इसमें 15 साल के वरुण की मौत हो गई और जबकि सुरजीत घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच शुरू कर दी है।

रात भर चलता है अवैध खनन गांव के पंचायत सदस्य दविंदर ने इस घटना के लिए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गांव और आसपास के इलाकों में रात के समय खुलेआम अवैध माइनिंग का काम चलता है। दविंदर के अनुसार, भारी-भरकम ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पूरी रात सड़कों पर दौड़ती रहती हैं, जिन पर कोई रोक या निगरानी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि प्रशासन ने समय रहते अवैध माइनिंग पर लगाम लगाई होती, तो यह दुर्घटना टाली जा सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *