डेयरी विभाग अनुसूचित जाति के इच्छुक व्यक्तियों के लिए 2 मार्च से डेयरी ट्रेनिंग सेंटर, फगवाड़ा में दो हफ्ते का फ्री डेयरी ट्रेनिंग कोर्स करवा रहा है। डिप्टी डायरेक्टर (डेयरी विकास) हरवंत सिंह ने बताया कि इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में डेयरी पशु खरीद, देखभाल, खुराक, नस्ल सुधार, संरक्षण और सही मार्केटिंग की ताजा तकनीक के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस कोर्स के लिए पात्रता में आयु 18 से 55 साल के बीच, अनुसूचित जाति के 5वीं क्लास पास लोग (पुरुष/महिला) शामिल हो सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति आधार कार्ड, पात्रता प्रमाणपत्र, अनुसूचित जाति प्रमाणपत्र के साथ डिप्टी डायरेक्टर (डेयरी) के दफ्तर मिनी सचिवालय में फॉर्म भर सकते हैं।


