फगवाड़ा में महिला से मारपीट कर कपड़े फाड़े:पुरानी रंजिश के चलते किया हमला, 5 लोगों पर केस दर्ज

पंजाब के कपूरथला जिले के फगवाड़ा में एक महिला के साथ मारपीट और उसके कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। थाना सदर पुलिस ने मामले में 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस की टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। हवेली में सब्जी तोड़ रही थी महिला जानकारी के अनुसार पीड़िता बलबीर कौर ने पुलिस को बताया कि वह गांव खलवाड़ा में अपनी हवेली में सब्जी तोड़ रही थी। इस दौरान मनु, परमजीत कौर और सुनीता रानी नाम की तीन महिलाएं वहां आई। तीनों ने उस पर हमला कर दिया और उसके कपड़े फाड़ दिए। दूसरे पक्ष से चल रहा विवाद बलबीर कौर का आरोप है कि पवन कुमार और जसविंदर कुमार तीनों महिलाओं को हवेली पर छोड़कर गए थे। पीड़िता ने बताया कि दूसरे पक्ष के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस इंस्पेक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि मनु पत्नी रमन कुमार, परमजीत कौर पत्नी जसविंदर कुमार, सुनीता रानी पत्नी श्री राम के साथ जसविंदर कुमार और पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपी गांव खलवाड़ा के रहने वाले हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *