फगवाड़ा में लारेंस गैंग के गुर्गे का खुलासा:लुधियाना के कारोबारी प्रिंकल को बनाना था निशाना, दुबई से नमित ने दिया था टारगेट

लुधियाना के जूता कारोबारी गुरविंदर सिंह प्रिंकल एक बार फिर चर्चा में हैं। नवंबर 2024 में प्रिंकल पर गैंगस्टर रिषभ बेनिपाल उर्फ नानू और उसके साथियों ने गोलियां चलाई थीं। प्रिंकल को 5-6 गोलियां लगी थीं, लेकिन वह बाल-बाल बच गए थे। अब एक नया विवाद फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर प्रिंकल और दुबई में रहने वाले नमित शर्मा के बीच अक्सर किसी न किसी बात को लेकर तकरार होती रहती है। हाल ही में नमित ने एक वीडियो वायरल किया, जिसमें उसने प्रिंकल को जान से मारने की धमकी दी थी। लारेंस गैंग के गुर्गे हिमांशु सूद का खुलासा इधर, फगवाड़ा में काउंटर इंटेलिजेंस द्वारा हाल ही में पकड़े लारेंस गैंग के गुर्गे हिमांशु सूद से कड़ी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, हिमांशु ने खुलासा किया कि उसने लुधियाना के जूता कारोबारी प्रिंकल को निशाना बनाना था। हालांकि गैंगस्टर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाया। 1 सप्ताह पहले ही पुलिस ने प्रिंकल को किया अलर्ट यहां बता दें कि पुलिस को जब इनपुट मिली तो उन्होंने पहले ही प्रिंकल को अलर्ट कर दिया था। पुलिस ने तभी से हमलावरों को लोकेट करना शुरू कर दिया था। हिमांशु से पुलिस को दो पिस्टल बरामद हुए थे। बदमाश दोनों पिस्टल यूपी से लाया था। यहां बता दें कि फगवाड़ा में हिमांशु के कुछ दुश्मन है। उसने नमित से कहा था कि पहले वह उन्हें मारेगा फिर प्रिंकल के बारे आगे सोचेगा। इस मामले में प्रिंकल ने मीडिया से कहा कि वह पंजाब पुलिस का धन्यवाद करना चाहता है। कई बार नमित शर्मा की तरफ से धमकियां उसे मिल चुकी है। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही अलर्ट कर दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *