फतेहगढ़ चूडियां की रजिस्ट्री क्लर्क सस्पेंड:शिकायत मिलने के तीन घंटे के अंदर हुआ एक्शन, भ्रष्टाचार मामले में हुई थी कंप्लेन

पंजाब सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद मात्र तीन घंटे में फतेहगढ़ चूडियां की रजिस्ट्री क्लर्क जसविंदर कौर को सस्पेंड किया है। रजिस्ट्री क्लर्क द्वारा लोगों को तंग परेशान करने की शिकायत मिली थी। मंत्री हरदीप मुंडिया को इसकी शिकायत हुई थी। वहीं, अब क्लर्क के खिलाफ जांच भी शुरू हो गई है। सरकार का कहना है कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मंत्री को भेजी थी तंग करने की वीडियो क्लिप जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के वालंटियर की तरफ से यह मामला पार्टी के सीनियर नेताओं के ध्यान में लाया गया। उसने बताया कि फतेहगढ़ साहिब की चूड़ियां तहसील में रजिस्ट्री क्लर्क बहुत ज्यादा लोगों को परेशान कर रही है। इसके बाद, जिला प्रधान ने उसी समय उस महिला क्लर्क की लोगों को तंग करने संबंधी क्लिप हरदीप सिंह मुंडिया को भेजी। इस पर मंत्री की तरफ से मामले की पड़ताल करने के बाद मात्र तीन घंटे में बड़ा एक्शन लिया गया। क्लर्क को सस्पेंड कर दिया गया। इस संबंध में ऑर्डर प्रधान को भेज दिए गए। प्रधान ने कहा कि पुरानी सरकार और आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यशैली में अंतर है। उन्होंने कहा कि क्लर्क के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी मदद के लिए 24 घंटे खड़े हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *