फतेहगढ़ साहिब पहुंचे राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया:बोले-नशा और बेरोजगारी बड़ी चुनौती, समाधान के लिए समाज को एकजुट होना होगा

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फतेहगढ़ साहिब में कहा कि प्रदेश में नशा और बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्याएं हैं। वे श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय में स्टूडेंट को डिग्री बांटने पहुंचे थे। सरकार और कानून अपना काम कर रहे राज्यपाल ने कहा कि नशा पंजाब को खोखला कर रहा है। सरकार और कानून व्यवस्था अपना काम कर रहे हैं। नशा तस्करों को पकड़ा जा रहा है, उन्हें सजा भी दी जा रही है। फिर भी नशे की समस्या कम नहीं हो रही। इस समस्या से निपटने के लिए समाज को एकजुट होना जरूरी है। भारत-पाक युद्ध का किया जिक्र उन्होंने पंजाब के किसानों की सराहना की। भारत-पाक युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि तब देश को विदेशों से गेहूं मंगवाना पड़ा था। बाद में पंजाब के किसानों ने गेहूं उत्पादन चार गुना बढ़ा दिया। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान बातचीत से संभव है। दोनों पक्षों को सही बात स्वीकार करने की इच्छा रखनी चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *