फतेहगढ़ साहिब में चली गोलियां:युवतियां बोली- थार सवार उन्हें देख हॉर्न बजा रहे थे, थार सवार ने कहा- लड़की ने मुझे जूता मारा

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में थार जीप में सवार युवकों और दो युवतियों के बीच विवाद के बाद फायरिंग हो गई। घटना देर रात सरहिंद में हुमायुपुर इलाके की है। घटना के दो अलग-अलग पक्ष सामने आए हैं। पीड़ित युवती का कहना है कि वह अपनी बहन के साथ बाजार से जा रही थी। इस दौरान थार जीप में बैठे दो युवक उन्हें देखकर बार-बार हार्न बजा रहे थे। युवतियों ने जब इसका विरोध किया तो ड्राइवर ने एक युवती को गले से पकड़ लिया और दूसरी से मारपीट की। दूसरी तरफ, सिविल अस्पताल में भर्ती अमरिंदर सिंह का कहना है कि वह लुधियाना से लौटा था। उसने जूस वाले को हॉर्न बजाकर अपनी बाइक की चाबी मांगी थी। युवतियों को लगा कि उन्हें देखकर हार्न बजाया जा रहा है। उन्होंने गाड़ी की खिड़की खोलकर उसे जूता मारा। विवाद बढ़ने पर लोग जमा हो गए। इस दौरान गोलियां चलीं। एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरे को पकड़ लिया गया। दोनों पक्षों के लोग सिविल अस्पताल में भर्ती हैं। डीएसपी सुखनाज सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *