फतेहगढ़ साहिब में हत्या करने वाले दो गिरफ्तार:शराब पीते समय हुआ झगड़ा, युवक को नहर में फेंका, पहले से चल रही थी रंजिश

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने तलानिया गांव के एक युवक की हत्या का मामला सुलझा लिया है। नहर से मिली लाश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बलराज सिंह बब्बू और बेअंत सिंह तलानिया गांव के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुरचरण सिंह के रूप में हुई है। वह 18 मई की शाम से लापता था। एसपी सुखनाज सिंह के अनुसार, मृतक और आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। घटना वाले दिन तीनों ने एक साथ शराब पी थी। इसी दौरान किसी बात पर बहस शुरू हुई। बहस झगड़े में बदल गई। इसके बाद आरोपियों ने गुरचरण को बस्सी पठाना ले जाकर नहर में फेंक दिया। पहले से चल रही थी रंजिश गुरचरण का शव 22 मई की सुबह सानीपुर के पास नहर से बरामद हुआ। एसपी ने बताया कि आरोपियों और मृतक के बीच पहले से रंजिश चल रही थी। घटनास्थल की जांच और गवाहों के बयान से इसकी पुष्टि हुई है। रंजिश का कारण अभी जांच का विषय है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी आरोपियों से बरामद कर ली है। मामले की हर दिशा में जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *