फतेहगढ़ साहिब में 2.5 लाख नशीली गोलियां जब्त:6 तस्कर गिरफ्तार, 3 राज्यों में एक्टिव, जिम सप्लीमेंट स्टोर की आड़ में करते थे सप्लाई

फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने एक बड़े इंटर स्टेट मेडिकल नशा तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 6 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में 2 लाख 56 हजार से अधिक नशीली गोलियां, 21,364 टीके और 738 शीशियां बरामद की हैं। साथ ही तीन वाहन भी जब्त किए गए हैं। एसएसपी रवजोत ग्रेवाल के अनुसार, सीआईए स्टाफ सरहिंद की टीम ने सबसे पहले मोहाली के चलना खुर्द निवासी परविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में परविंदर ने खुलासा किया कि वह यमुनानगर के साहिल से नशीली दवाएं खरीदता था। साहिल जिम सप्लीमेंट स्टोर की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। जांच में आगे सहारनपुर निवासी पंकज चौधरी उर्फ विराट का नाम सामने आया, जिसने अपने साथी शुभम के साथ मिलकर नशीली दवाओं का अवैध गोदाम संचालित कर रखा था। दोनों मेरठ के अब्दुल वाजिद से नशीले पदार्थ खरीदते थे। यह रैकेट पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में कुल तीन गोदामों का भी पता लगाया है, जहां से बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *