फतेहपुर में मावठ, न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री पहुंचा:पांच दिन में 10.4 डिग्री बढ़ा, फसलों को मिलेगा फायदा

फतेहपुर में बुधवार रात करीब 9 बजे आधे घंटे तक अच्छी बारिश हुई। ये सर्दी के मौसम की पहली बारिश थी, जिसके बाद मावठ (शीतकालीन वर्षा) का दौर शुरू हो गया है। बारिश के कारण गुरुवार सुबह कस्बे में आसमान में बादल छाए रहे और घना कोहरा भी देखा गया। कोहरे और बादलों की वजह से कड़ाके की ठंड महसूस की गई, जिससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों और अलाव का सहारा लेते दिखे। कृषि अनुसंधान केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये बुधवार के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पिछले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कुल 10.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है, जो रविवार को 1.0 डिग्री सेल्सियस था। कृषि अनुसंधान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र पारीक ने बताया कि 1 जनवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान था। बीती रात शेखावाटी के विभिन्न हिस्सों में हुई बारिश से किसानों की रबी की फसलें जैसे गेहूं, जौ, सरसों और चना को अच्छा फायदा होगा। डॉ. पारीक के अनुसार, अगले पांच दिनों में जैसे ही मौसम साफ होगा, उसके बाद तापमान में एक साथ 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट दर्ज की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *