फतेहाबाद की महिला से हड़पे 64 लाख:व्यापार में निवेश के नाम पर पंजाब के दंपती ने लिए रुपए; अब अहमदाबाद गए

फतेहाबाद जिले में एक महिला से कबाड़ के व्यापार के नाम पर 64 लाख रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। महिला की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने इकोनॉमिक सेल से जांच करवाई। इसके बाद अब साइबर क्राइम थाने में एक महिला समेत 6 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। महिला का आरोप है कि पहले आरोपी पंजाब के जालंधर में रहते थे, लेकिन अब गुजरात के अहमदाबाद शिफ्ट हो गए हैं। आरोपियों में शामिल महिला ने शिकायतकर्ता से दोस्ती करके उसे झांसे में लिया। पहले इकोनॉमिक सेल ने की जांच, फिर दर्ज हुआ केस महिला की 20 नवंबर को शिकायत मिलने के बाद पुलिस की इकोनॉमिक सेल ने पहले जांच की। इसके बाद अब साइबर थाना में मूलरूप से पंजाब के जालंधर निवासी निर्मल उर्फ मन्नत, उसके पति पवन शर्मा, निर्मल के ससुर कमलेश, उनके रिश्तेदार साहिल, सोनी और मेहुल चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी के तहत केस दर्ज हुआ है। जानिए… क्या है महिला के आरोप जीएसटी विभाग के छापे की रची कहानी मीता गुप्ता ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ महीने से आरोपी पैसे लौटाने से कतराते रहे। हर बार किसी न किसी बहाने से भुगतान टालते रहे। मई महीने में आरोपियों ने कहा कि उनकी कंपनी पर जीएसटी विभाग ‌द्वारा छापा पड़ा है, इस कारण बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है और भुगतान अटका हुआ है। उन्होंने झूठा बहाना बनाया कि बैंक मैनेजर तीन लाख रिश्वत मांग रहा है ताकि खातों से पैसे ट्रांसफर हो सकें। इस बहाने से पवन शर्मा के खाते में 1 लाख 20 हजार रुपए और ट्रांसफर करवा लिए। कुछ समय पहले उन्हें पता चला कि आरोपी और उसके पारिवारिक सदस्य जालंधर से मकान खाली करके अहमदाबाद के किसी नए किराए के मकान में रहने लगे हैं। बोली-जालंधर छोड़कर अहमदाबाद भागे आरोपी शिकायतकर्ता ने बताया है कि उन्हें पता चला है कि निर्मल और उसके पति पवन ने मिलकर अन्य कई व्यक्तियों को भी इसी प्रकार से ठगा है और वे जान बूझकर अहमदाबाद भाग गए है। आरोप है कि इन लोगों ने बहला-फुसलाकर उसकी जीवनभर की जमा-पूंजी और उधार ली गई धनराशि हड़पने का षडयंत्र रचा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *