फतेहाबाद पुलिस ने फाजिल्का से पकड़ा साइबर ठग:ड्राइवर के खाते से निकाले 1.80 लाख रुपए, न कॉल किया न ओटीपी भेजी

फतेहाबाद पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में फाजिल्का से एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने बिना ओटीपी और कॉल किए ड्राइवर के खाते से 1 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। पकड़े गए युवक की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के जातियां मोहल्ला निवासी योगेश के रूप में हुई है। आरोपी युवक से पुलिस द्वारा घटना में प्रयोग किया मोबाइल बरामद किया गया है। साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर सतीश ने बताया कि पुलिस ने 14 जनवरी को ठाकर बस्ती निवासी राजेंद्र कुमार की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता ड्राइवर है। उसके पास पीएनबी व आईडीएफसी बैंक खाते हैं। जब इसने पीएनबी बैंक का अकाउंट चेक किया तो पाया कि 16 दिसंबर 2024 को उसके खाते से 30 हजार व 50 हजार रुपए और आईडीएफसी बैंक खाते से 14 दिसंबर 2024 को एक लाख रुपए की राशि काटी हुई है। न कॉल आई, न ओटीपी उसके पास न तो कोई कॉल आई, न ही कोई ओटीपी आया और न ही कोई लिंक पर उसने क्लिक किया। उसके साथ 1 लाख 80 हजार रुपए की धोखाधड़ी हुई है। उसे अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला और उसने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने आरोपियों के बारे में सुराग जुटाते हुए एक युवक को फाजिल्का के घंटा घर चौक से गिरफ्तार किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *