एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम ने एक आरोपी को हेरोइन तस्करी के आरोप में पकड़ा है। आरोपी मूलरूप से राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन का रहने वाला है। उसको आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी से पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है। पाली ढाबे के पास पकड़ा गया एएनसी सेल प्रभारी यादवेंद्र ने बताया कि नाकाबंदी के दौरान पाली ढाबा के पास एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। आरोपी की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ टाउन की मुखर्जी कॉलोनी निवासी हसन खान के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसकी जेब से 5.45 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज यादवेंद्र ने बताया कि पुलिस ने बरामद हेरोइन और नमूना को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 61, 85 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है।


