फतेहाबाद में महिला से छेड़छाड़, 4 युवक काबू:पुलिस ने डिकॉय बनाकर भेजा, पंजाब के रहने वाले, बाइक पर आए

फतेहाबाद पुलिस ने रतिया बस अड्डे पर पंजाब निवासी चार युवकों को पकड़ा है। पुलिस की ओर से ही महिला को डिकॉय बनाकर भेजा गया। इसके बाद युवकों ने महिला डिकॉय को छेड़ने का प्रयास किया। जैसे ही इन युवकों ने ऐसा किया, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। अब इन चारों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 172(2) के तहत कार्रवाई होगी। इस डिकॉय चेकिंग अभियान का नेतृत्व महिला सुरक्षा टीम प्रभारी मंजू सिंह ने किया। एसपी सिद्धांत जैन से मार्गदर्शन में टीम ने बस अड्‌डे पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के मानसा जिले के गांव पंखों कलां निवासी जेंटा राम, भावई निवासी सनी सिंह और बब्बू सिंह तथा आकांवाली निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। चारों को सिटी पुलिस के हवाले किया मंजू सिंह के अनुसार, इन चारों मनचलों को टीम ने पकड़ कर रतिया सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इन युवकों से पूछताछ जारी है। मंजू सिंह ने कहा कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। अगर भविष्य में भी कोई ऐसी हरकत करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *