फरवरी का मौसम:पहले और दूसरे सप्ताह में बारिश, सर्दी का असर बरकरार रहेगा, तीसरे-चौथे सप्ताह में पारा बढ़ने से धूप में तेजी होगी

फरवरी महीने में मौसम का मिजाज मिला-जुला रहेगा। पहले दो सप्ताह में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। इस कारण तापमान में बढ़ोतरी नहीं होगी। सर्दी का असर बना रहेगा। इसके बाद अगले दो सप्ताह में मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में बढ़ोतरी होगी। इससे सर्दी का असर कम हो जाएगा। तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना रहेगी। सर्दी से नहीं मिलेगी राहत पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। साथ ही बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की भी संभावना रहेगी। कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। ज्यादातर ग्रामीण इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। बारिश के असर से पारे में बढ़ोतरी नहीं होगी। इस कारण ठंडक बरकरार रहेगी। लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। दूसरा सप्ताह में भी बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, लेकिन इसके कमजोर होने से ज्यादा असर नहीं रहेगा। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतर इलाकों में बादल छाए रहेंगे। पारा में अधिक बदलाव नहीं होने से सर्दी का असर रहेगा। तीसरा सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ जैसी किसी गतिविधि की संभावना नहीं है। इस कारण इस सप्ताह पारे में बढ़ोत्तरी की शुरुआत होगी। इसी के साथ सर्दी का असर कम होता जाएगा। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य के नजदीक रहने की संभावना है। चौथे सप्ताह में बारिश की संभावना नहीं है। इस सप्ताह तेज धूप खिली रहेगी। इससे तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी। इस कारण दिन और रात में लोगों को सर्दी से राहत मिलेगी। तापमान में बढ़ोतरी से सर्दी बेअसर होती जाएगी। हल्की बारिश हुई राजधानी जयपुर में रविवार को बादल छाए रहे। बीती रात हुई हल्की बारिश से वातावरण में सर्दी का असर रहा। रविवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। सोमवार को राजधानी में बादल छाए रहेंगे। कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *